नगर निगम चुनाव:- ज़ाकिर नगर वार्ड (189) क्या है माहौल

जाकिर नगर वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने की वजह से यहाँ सभी महिलाएं ही मैदान में है

नगर निगम चुनाव:- ज़ाकिर नगर वार्ड (189) क्या है माहौल

नगर निगम चुनाव:- ज़ाकिर नगर वार्ड (189) क्या है माहौल

न्यूज़ डेस्क- दिल्ली में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चूका है। चुनाव प्रचार में हर प्रत्याशी एक दुसरे पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन जनता किसके बारे में क्या सोचती है ये महत्वपूर्ण है। लम्बे समय से MCD से बाहर रही कांग्रेस सोच रही है की वो सत्ता में आजाए वहीँ दिल्ली सरकार में काबिज़ आम आदमी पार्टी पहली बार MCD में भी कब्ज़ा जमाना चाहती है। वहीँ केंद्र सरकार और MCD में काबिज़ बीजेपी चाह रही है की जनता एक बार फिर उस पर भरोसा दिखाए।

Hamara Times के विशेष संवाददाता ने जाकिर नगर वार्ड में सर्वे किया और वहां चौकाने वाला परिणाम निकल कर बाहर आया है। जाकिर नगर वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने की वजह से यहाँ सभी महिलाएं ही मैदान में है। यहाँ पिछले कई नगर चुनाव में जीत हासिल कर चुके प्रत्याशी की पत्नी मैदान में है तो वहीँ आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने नए चेहरे पर दाव खेला है वहीँ यहाँ से AIMIM से भी एक प्रत्याशी मौजूद है।

यह भी पढ़ें: ट्रेन इंजन की चोरी, इंजन चुराने के लिए बनाई सुरंग

हमारे संवाददाता ने जाकिर नगर वार्ड में लगभग 250 लोगों से बात की जिसमें सामने आया की ज्यादातर लोग दिल्ली की सत्ता में काबिज़ पार्टी के साथ ही जाना चाहते हैं। उनका कहना है की कांग्रेस के निगम पार्षद को हमने यहाँ से कई बार मौका दिया लेकिन वो कुछ कर नहीं पाए। अब उसी को वोट देना है जो सत्ता में हो ताकि दोनों सरकार एक साथ मिलकर काम कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here