भारत ने तीसरी बार जीती ICC Champions Trophy

भारत ने तीसरी बार जीती ICC Champions Trophy

भारत ने तीसरी बार जीती ICC Champions Trophy, बने पहली टीम जिसने रचा इतिहास

भारत ने तीसरी बार जीती ICC Champions Trophy

न्यूज़ डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार ICC Champions Trophy (चैंपियंस ट्रॉफी) का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत तीन बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गया है। इससे पहले भारत ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में और 2002 में सौरव गांगुली की कप्तानी में श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से यह खिताब साझा किया था।

Champions Trophy 2025 फाइनल का रोमांचक मुकाबला

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 252 रन का लक्ष्य रखा। डेरिल मिचेल (63) और माइकल ब्रेसवेल (53) की शानदार पारियों ने न्यूजीलैंड को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। भारतीय गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा ने 76 रनों की कप्तानी पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर (48), अक्षर पटेल (29) और केएल राहुल (34*) की महत्वपूर्ण पारियों ने भारत को जीत दिलाई।

डेरिल मिचेल का पहला चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) अर्धशतक

डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों पर 63 रन की संयमित पारी खेली, जिसमें 3 चौके शामिल रहे। यह उनके वनडे करियर का 8वां और चैंपियंस ट्रॉफी का पहला अर्धशतक था। मिचेल ने टॉम लैथम (14) के साथ चौथे विकेट के लिए 33 रन और ग्लेन फिलिप्स (34) के साथ 57 रन की अहम साझेदारी निभाई।

यह भी पढ़ें: Listunite सेवा प्रदाताओं के लिए मंच

माइकल ब्रेसवेल की धमाकेदार पारी

ब्रेसवेल ने 40 गेंदों पर 53 रन ठोक दिए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अपनी यह पारी महज 39 गेंदों में पूरी की। मिचेल के साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए 46 रन और कप्तान मिचेल सेंटनर (8) के साथ 28 रन की साझेदारी की।

रोहित शर्मा की कप्तानी पारी

रोहित शर्मा ने 83 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। यह उनके वनडे करियर का 58वां अर्धशतक रहा। रोहित ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रन की शानदार साझेदारी निभाई। यह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उनका पहला अर्धशतक था।

रोहित के कप्तान के तौर पर 2,500 रन पूरे

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में कप्तान के रूप में 56 मैचों में 53.31 की औसत और 112.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,506 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 5 शतक और 17 अर्धशतक जमाए हैं। कप्तानी के बिना उन्होंने 210 मैचों में 47.85 की औसत के साथ 8,662 रन बनाए हैं।

रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरे किए 1,000 रन

रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 1,000 रन भी पूरे किए। उन्होंने 29 पारियों में 38.32 की औसत से 1,073 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 147 रन है।

मोहम्मद शमी के नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में 74 रन देकर एक विकेट झटका। इस प्रदर्शन के साथ वह चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में दूसरे सबसे महंगे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले 2003 विश्व कप फाइनल में जवागल श्रीनाथ ने 10 ओवर में 87 रन दिए थे।

Follow us on FacebookYouTube and Twitter for latest updates.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here