GIBS Student Council के नए प्रेसिडेंट बने आतिफ हुसैन
मेहनत से हासिल किया मुकाम! आतिफ हुसैन बने GIBS Student Council के नए प्रेसिडेंट, पिता ने जताया गर्व
नई दिल्ली: युवा नेतृत्व, कड़ी मेहनत और समर्पण का एक शानदार उदाहरण पेश करते हुए आतिफ हुसैन (Atif Husain) ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) से संबद्ध प्रतिष्ठित संस्थान Gitarattan International Business School (GIBS) में B.A. LL.B. की पढ़ाई कर रहे आतिफ हुसैन को Student Council का President चुना गया है।
भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी (Investiture Ceremony) के दौरान आतिफ हुसैन ने अपने इस नए पद की औपचारिक शपथ ली। यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष और शानदार लीडरशिप क्वालिटी का परिणाम है, बल्कि उनके परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों के अटूट विश्वास का भी प्रतीक है।
कठिन चयन प्रक्रिया को पार कर बने प्रेसिडेंट
कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, GIBS Student Council के लिए चयन प्रक्रिया काफी कठिन और प्रतिस्पर्धात्मक (Competitive) रही। इसमें संस्थान के कई प्रतिभाशाली छात्रों ने हिस्सा लिया था, लेकिन कठोर इंटरव्यू और मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद आतिफ हुसैन को इस सर्वोच्च और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सबसे योग्य पाया गया।
आतिफ हुसैन शुरू से ही अपने शांत स्वभाव, जिम्मेदार सोच और विद्यार्थियों के बीच एक सकारात्मक छवि के लिए जाने जाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और को-करिकुलर एक्टिविटीज में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें छात्रों के बीच एक मजबूत पहचान दिलाई है।
यह भी पढ़ें: Listunite सेवा प्रदाताओं के लिए मंच
पिता आशकार हुसैन पाशा ने जताया गर्व, कहा- “यह सिर्फ पद नहीं, जिम्मेदारी है”
इस खास अवसर पर आतिफ के पिता आशकार हुसैन पाशा ने अपनी खुशी और गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा:
“हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा समाज और शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाए। आतिफ की यह सफलता हमारे लिए सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हमें पूरी उम्मीद है कि वह छात्रों की मजबूत आवाज़ बनकर कॉलेज में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।”
सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता
इस बड़ी कामयाबी के बाद आतिफ के दोस्तों, शिक्षकों और शुभचिंतकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी #GIBS और #AtifHusain ट्रेंड कर रहा है, जहाँ उन्हें लगातार उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ मिल रही हैं।
गौतलब है कि किसी भी बड़े शैक्षणिक संस्थान में Student Council President होना केवल एक पद नहीं, बल्कि छात्रों के विश्वास का प्रतीक होता है। संपन्न हो चुके भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारी, प्रोफेसर और अभिभावक मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति में आतिफ ने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला।
अंत में, उनके परिवार ने सभी शुभचिंतकों से अपील की है कि वे आतिफ को अपनी दुआओं और आशीर्वाद से नवाजें ताकि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभा सकें।
Follow us on Facebook, YouTube and Twitter for latest updates.










