Alisher Rayeen ने दिया लोकल फार्मेसी को डिजिटल मंत्र
दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के डॉ. एम. ए. अंसारी ऑडिटोरियम में आयोजित RIFAH National Business Conclave 2026 में देशभर से आए उद्यमियों, स्टार्टअप्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में Mohalla Medical के संस्थापक अलीशेर राईन (Alisher Rayeen) ने भी फार्मेसी सेक्टर के भविष्य और स्थानीय मेडिकल स्टोर्स की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
अपने संबोधन में अलीशेर राईन ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में स्थानीय मेडिकल स्टोर और फार्मासिस्ट केवल दवाइयाँ बेचने वाले नहीं, बल्कि मरीजों के सबसे भरोसेमंद हेल्थकेयर सलाहकार हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन दवा खरीदते समय लोगों के मन में दवाइयों की गुणवत्ता और नकली (Counterfeit) दवाओं को लेकर कई तरह की शंकाएँ रहती हैं।
उन्होंने बताया कि Mohalla Medical का उद्देश्य लोगों को उनके आसपास के लाइसेंसधारी स्थानीय मेडिकल स्टोर्स से जोड़ना है, ताकि उन्हें विश्वसनीय स्रोत से दवाइयाँ मिल सकें और नकली दवाओं के जोखिम को कम किया जा सके। साथ ही, उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों से डिजिटल प्लेटफॉर्म अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यदि स्थानीय फार्मेसी समय के साथ खुद को डिजिटल बनाए, ऑनलाइन ऑर्डर स्वीकार करे और बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करे, तो वह बढ़ती ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों के साथ प्रभावी रूप से प्रतिस्पर्धा कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Listunite सेवा प्रदाताओं के लिए मंच
रईन ने यह भी कहा कि Mohalla Medical स्थानीय मेडिकल स्टोर्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन ऑर्डर, होम डिलीवरी और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आधुनिक कारोबार से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। उनके अनुसार, इसी कारण बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर इस प्लेटफॉर्म से जुड़ रहे हैं और अपने व्यवसाय का विस्तार कर रहे हैं.
सम्मेलन में मौजूद प्रतिभागियों ने स्थानीय फार्मेसी के डिजिटलीकरण, दवा सुरक्षा और फार्मासिस्ट की भूमिका पर हुई चर्चा को स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।
Follow us on Facebook, YouTube and Twitter for latest updates.



