पूर्व मुख्यमंत्री पंडित Shyama Charan Shukla की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि

Shyama Charan Shukla

पूर्व मुख्यमंत्री पंडित Shyama Charan Shukla की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि

Hamara Times | 14 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ की राजनीति के स्तंभ और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामा चरण शुक्ला (Shyama Charan Shukla) की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को रायपुर स्थित कांग्रेस भवन, गांधी मैदान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित श्यामा चरण शुक्ला के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने सादे जीवन, उच्च सिद्धांतों और जनसेवा की भावना से प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। उनका व्यक्तित्व कांग्रेस की विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है।

नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन सहित मदन तालेडा, दिनेश तिवारी, श्रीनिवास, संदीप तिवारी, बंशी कन्नौजे, हीरेंद्र देवांगन, ओम श्रीवास, किशन बाजारी, सुजीत सिंह, विनोद ठाकुर, सुनील भुवाल, संजय सोनी, सत्तू सिंह, प्रवीण चंद्राकर, मुन्ना मिश्रा, संजय बंदे, वेंकट कुमार, माधव छुरा, अपराजीत तिवारी, राजू नायक, पद्मा कहार, मोहसिन खान, डूमेंद्र दीप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here