परमाणु युद्ध का साया: 13080 बम और दो गुटों की खतरनाक टकराव

विश्व में 13080 परमाणु बम: परमाणु हथियारों का खतरा

HamaraTimes.com | परमाणु युद्ध का साया: 13080 बम और दो गुटों की खतरनाक टकराव

परमाणु युद्ध का साया: 13080 बम और दो गुटों की खतरनाक टकराव की तैयारी

News Desk- दुनिया के कई देशों के पास कुल 13080 परमाणु बम हैं, जो 13,000 से 15,000 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर इन बमों का आधा भी उपयोग हो जाए, तो पूरी दुनिया के नक्शे से इंसानियत मिट सकती है।

इजराइल और ईरान की परमाणु युद्ध की आशंका

हालांकि, इजराइल और ईरान के बीच फिलहाल सीधी जंग नहीं हो रही है, लेकिन अगर ये दोनों देश युद्ध में उतर गए, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इजराइल के पास लगभग 70 परमाणु बम होने की जानकारी है। इतिहास में केवल दो परमाणु बमों ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी जैसे शहरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। अगर ऐसा ही कुछ इजराइल और ईरान के बीच हुआ, तो परिणाम बेहद खतरनाक होंगे।

देशों के पास परमाणु बमों की संख्या

रूस:6257

अमेरिका:5550

फ्रांस:290

चीन:350

इंग्लैंड:225

पाकिस्तान:165

भारत:156

इजराइल:90

उत्तर कोरिया:50

रूस के पास सबसे ज्यादा दूरी तक मार करने वाले परमाणु हथियार हैं, जिनकी रेंज 15,000 किलोमीटर तक है। वहीं, अमेरिका के पास 13,000 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइलें हैं।

यह भी पढ़ें: Listunite सेवा प्रदाताओं के लिए मंच

दो गुटों में बंटी दुनिया: अमेरिका और रूस के गुट

दुनिया के देश दो प्रमुख गुटों में बंट चुके हैं। अमेरिका के गुट में पूरा यूरोप, इंग्लैंड और इजराइल शामिल हैं, जबकि रूस के गुट में चीन खड़ा हो सकता है।

अमेरिकी गुट:6155 परमाणु हथियार

अमेरिका:5550

फ्रांस:290

इंग्लैंड:225

इजराइल:90

रूसी गुट:6607 परमाणु हथियार

रूस:6257

चीन:350

भारत और पाकिस्तान की स्थिति

भारत और पाकिस्तान के पास भी बड़ी संख्या में परमाणु हथियार हैं। भारत के पास 156 और पाकिस्तान के पास 165 परमाणु हथियार मौजूद हैं। युद्ध की स्थिति में इन देशों की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं है।

परमाणु मिसाइलों की दूरी

रूस:15,000 किलोमीटर

अमेरिका:15,000 किलोमीटर

चीन:14,000 किलोमीटर

इजराइल:11,500 किलोमीटर

फ्रांस:10,000 किलोमीटर

इंग्लैंड:12,000 किलोमीटर

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका: सिर्फ एक बटन की दूरी

अगर तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होती है, तो यह महज़ एक बटन दबाने की दूरी पर है। दुनिया के सभी राष्ट्राध्यक्ष अपनी मिसाइलों के बटन अपने पास रखते हैं, जो कि पूरी पृथ्वी को नष्ट करने की क्षमता रखते हैं।

इतिहास हमें सिखाता है कि युद्ध का अंत विनाशकारी होता है। अगर 13,000 से ज्यादा परमाणु बमों का इस्तेमाल होता है, तो पृथ्वी पर शांति के लिए शायद कुछ ही लोग बचेंगे। इसलिए, यह बेहद जरूरी है कि सभी देशों के बीच शांति और समझदारी कायम हो, ताकि परमाणु युद्ध की आशंका को टाला जा सके।

नवीनतम अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here