Congress द्वारा ओखला की समस्याओं को लेकर किया गया सत्याग्रह आन्दोलन

ओखला विधानसभा में कांग्रेसी द्वारा प्रदर्शन

ओखला विधानसभा में कांग्रेसी द्वारा सत्याग्रह आन्दोलन

Congress द्वारा ओखला की समस्याओं को लेकर किया गया सत्याग्रह आन्दोलन

न्यूज़ डेस्क- गाँधी जयंती के मौके पर Congress द्वारा ओखला की समस्याओं को लेकर दिल्ली के बाटला हाउस में सुबह 10 बजे सत्याग्रह आन्दोलन किया गया। इस दौरान Congress कार्यकर्ताओं ने जमकर दिल्ली की आप सरकार पर हमला बोला। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार और ओखला के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान से कई सवाल पूछे।

गौरतलब हो कि ओखला विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बाटला हाउस की स्थिति सबसे दयनीय है। यहाँ जाम की समस्या आम है, वहीं कई गलियों में सीवर का काम हुआ है लेकिन सड़क को नहीं बनवाया गया है। पीने का पानी लोग खरीदकर पीने को मजबूर हैं, तो वहीं यहाँ की स्वास्थ्य व्यवस्था सबसे बेकार है। यहाँ आसपास में कोई सरकारी हॉस्पिटल नहीं है जहाँ यहाँ की जनता अपना इलाज करवा सके। यहाँ आए दिन कोई न कोई वारदात होती रहती है। यहाँ एमसीडी हमेशा किसी न किसी दुकान या फिर मकान को सील कर देती है या फिर नोटिस भेज देती है। दिल्ली नगर निगम में आप की सरकार होने के बाद भी यहाँ का काम ठीक से नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Listunite सेवा प्रदाताओं के लिए मंच

लोगों का कहना है कि हम लोग मेहनत करके अपना घर बनाते हैं और बाद में पुलिस और अन्य विभाग हमारे घर को तोड़ने आ जाती है, लेकिन उस समय हमारे विधायक बिलकुल नजर नहीं आते हैं।

आज के इस सत्याग्रह में Congress की तरफ से आरफा खानम (राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय महिला कांग्रेस), परवेज आलम खान (प्रवक्ता, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी), जिया चौधरी (उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक), एस. फैजुल अजीम, खातिब खान (युवा कांग्रेस राष्ट्रीय संयोजक), दानिश अलीम (प्रवक्ता, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस) समेत अन्य कार्यकर्ता और ओखला विधानसभा की जनता शामिल हुई।

WhatsApp Image 2024 10 02 at 14.34.18 1इस सत्याग्रह में Congress ने आप सरकार और ओखला की मौजूदा सरकार से पूछे 8 सवाल: 

1-     डेमोलिशन को लेकर चुप्पी क्यों?

2-     सीवर की हालत कब सुधरेगी?

3-     सड़क की हालत कब सुधरेगी?

4-     पीने का पानी कब आएगा?

5-     ओखला को सरकारी अस्पताल कब मिलेगा?

6-     कूड़े के ढेरों से निजात कब मिलेगी?

7-     MCD की सीलिंग और चालान क्यों?

8-     बढ़ते ट्रैफिक जाम से निजात कब?

नवीनतम अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here