मुंह में काली पट्टी लगाकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

मुंह में काली पट्टी
महिला सुरक्षा व लचर कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का मौन प्रदर्शन

मुंह में काली पट्टी लगाकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

News Desk- महिला सुरक्षा एवं लचर कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दो दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया था, जिसको लेकर आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मौन प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन राजीव गांधी चौक में रखा गया था। सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक कांग्रेस का मौन प्रदर्शन जारी रहा, जिसमें कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह में काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया। प्रदेश में महिलाओं पर हुए अत्याचार एवं सरकार के खिलाफ लिखे नारे की तख्ती को हाथ में लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन पर घंटों बैठे रहे।

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं से हो रहे अनाचार, अत्याचार को लेकर गूंगी-बेहरी भाजपा सरकार को जगाने के लिए काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया गया। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में महिलाओं से हो रहे दुराचार और उत्पीड़न की बढ़ती घटनाएं चिंतनीय हैं। मात्र 08 माह की भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ 6000 से अधिक घटनाएं, सरकार की कानून व्यवस्था पर दाग हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर हो या अन्य जिले, कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भय का ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा गया है।

यह भी पढ़ें: Listunite सेवा प्रदाताओं के लिए मंच

इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम, गिरीश दुबे, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, ऐजाज ढेबर, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, श्री कुमार मेनन, शिव सिंह ठाकुर, मदन तालेडा, प्रशांत ठेंगड़ी, नवीन चंद्राकर, ममता राय, दीपा बग्गा, आशा चौहान, देव कुमार साहू, सुंदर जोगी, कामरान अंसारी, माधव साहू, संजय सोनी, संजय पाठक, सुरेश ठाकुर, दिनेश ठाकुर, बाकर अब्बास जी, श्रीनिवास बंशी कन्नौजे, माधव छुरा, प्रवीण चंद्राकर, अविनय दुबे, कमलेश नथवानी, अनिल रायचूरा, मोहसिन खान, योगेश तिवारी, सत्यनारायण नायक, प्रकाश पुजारा, आशा चौहान, गंगा यादव, प्रीति सोनी, मनीराम साहू, अनु साहू, मुन्ना मिश्रा, सुनील ध्रुव, डोमेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नवीनतम अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here