पत्नी का मर्डर कर फंदे पर लटका आर्मी का जवान

आए दिन हो रहे थे झगड़े; 5 दिन पहले ही किराए पर लिया था कमरा

HamaraTimes.com | पत्नी का मर्डर कर फंदे पर लटका आर्मी का जवान

पत्नी का मर्डर कर फंदे पर लटका आर्मी का जवान

News Desk- झुंझुनूं के सुलताना कस्बे में रविवार दोपहर 1 बजे किराए के मकान में दंपती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला किचन में फर्श पर पड़ी हुई थी। उसके शरीर से खून निकल रहा था। जबकि पति कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक आर्मी में जवान था। वह छुट्‌टी पर आया हुआ था। प्राथमिक तौर पर पुलिस गृह क्लेश का मामला मान रही है।

बुहाना डिप्टी एसपी नोपाराम बुहाना ने बताया- रविवार दोपहर सूचना मिली कि सुलताना में एक मकान में पति पत्नी की मौत हो गई है। एसएचओ सुलताना भजनाराम और मैं मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंजू की शादी 21 मई 2022 को राजेश के साथ हुई थी। दोनों आज किराए के मकान में मृत मिले।

पति कमरे में फंदे पर, रसोई में पत्नी मृत मिली

मृतक की पहचान राजेश जाट (30) पुत्र रामस्वरूप निवासी चारावास (झुंझुनूं) के रूप में हुई। वह कमरे में प्लास्टिक के रस्से के सहारे फंदे से लटका मिला। उसकी पत्नी मंजू रसोई में मृत हालत में मिली। दोनों के शवों को सुलताना हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना स्थल की जांच से प्रारंभिक तौर पर ऐसा लगता है कि राजेश ने पहले पत्नी का गला घोंटा, इसके बाद फंदा लगाकर जान दे दी।

घटनास्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस और एफएसएल की टीम सबूत जुटी रही हैं। परिवार के लोगों से बात कर रहे हैं। जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि घटना की सही वजह क्या रही। रसोई में फर्श पर मंजू का शव। पुलिस टीम सबूत जुटाते हुए।

4 महीने से छुट्‌टी पर था राजेश जाट

जानकारी के अनुसार राजेश आर्मी में कार्यरत था। वह 4 महीने से छुट्टी पर था। पांच दिन पहले ही दोनों ने किराए पर कमरा लिया था। दोनों के बच्चे नहीं हैं।

मंजू के भाई विक्रम कुमार ने बताया- मैं राजेश और मंजू के घर पर आज सुबह 8 बजे दूध देने के लिए गया था। तब दोनों ठीक थे। इसके बाद मैं सुलताना में जवान जितेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए निकल गया।

यह भी पढ़ें: Listunite सेवा प्रदाताओं के लिए मंच

मेरी मां रोजाना 10.30-11 बजे बहन मंजू से फोन पर बात करती है। आज भी सुबह मां ने बहन मंजू को फोन मिलाया लेकिन उसने उठाया नहीं। कई फोन करने के बाद भी मंजू ने फोन नहीं उठाया तो मां ने मुझे फोन किया। मैं सुबह 11 बजे के करीब दोबारा मंजू के घर पर पहुंचा।

मंजू का भाई विक्रम ने बताया कि सुबह 8 बजे वह दूध देने के लिए बहन के घर पर आया था। तब सब कुछ ठीक था।

भाई काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा

विक्रम ने बताया- वहां दरवाजे बंद थे। काफी देर खटखटाने के बाद भी कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। इसके बाद मैं मकान मालिक के पास गया। उसने बताया कि अंदर के एक दरवाजे की चिटखनी खुल जाएगी। मैंने दरवाजा खोल कर देखा कि जीजा राजेश फंदे से लटका हुआ था।

इसके बाद मैंने सुलताना सरपंच उम्मेद को फोन किया और बताया कि मेरे जीजा अंदर कमरे में फंदे पर लटके दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एसएचओ भजनाराम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और दरवाजा खोला तो बहन मंजू भी फर्श पर मृत पड़ी मिली। किचन में मंजू का शव इस तरह मिला। शरीर से खून भी बह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ससुर, जेठ और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कराया

पत्नी पक्ष की ओर से सुलताना थाने में प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया है। मंजू के ससुर, जेठ, ननद के खिलाफ मारपीट कर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। वहीं पति पक्ष की ओर से मर्ग दर्ज कराने के बाद दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

विक्रम ने बताया- मंजू की शादी 21 मई 2022 को राजेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले मंजू के साथ मारपीट करते थे। कई बार दोनों में समझौता भी करवाया। दो महीने भी मेरी बहन के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। बहन ने गुढ़ा थाने में फोन कर दिया था। इसके बाद पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। कमरे में जवान का शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। पुलिस का मानना है कि राजेश ने पत्नी का मर्डर करने के बाद फंदा लगा लिया।

एक महीने पहले भी ससुर और ननद ने पीटा था

विक्रम ने बताया- एक महीने पहले भी उसे ससुर और ननद ने पीटा था। उसने मुझे रात 1 बजे कॉल किया था। मेरा फोन बंद था। मैंने सुबह जाकर समझौता कराया था। पुलिस के समझाने पर राजेश मंजू के साथ अलग किराए के मकान में रहने को तैयार हुआ था।

आज सुबह मुझे ऐसा कुछ नहीं लगा कि इतना बड़ी घटना हो सकती है। दोनों ठीक थे। राजेश ने मेरी बहन को मारा और फिर खुद फंदे से लटक गया।

नवीनतम अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here